Monday, December 31, 2018

RRB JE Requirement 2019

आरआरबी जुनियर इंजीनियर भर्ती में संशोधन-

भारतीय रेलवे ने कनिष्ठ अभियंता भर्ती की संख्या को संशोधित और कम किया है।

आरआरबी जेई भर्ती 2019: 

जुनियर इंजीनियरों की भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी करने के केवल एक दिन बाद, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने पहले जारी की गई रिक्तियों की संख्या को संशोधित करते हुए एक और अधिसूचना जारी की। भारतीय रेलवे बोर्ड  द्वारा संशोधन के बाद, उपलब्ध रिक्तियों की संख्या में कुछ कमी आई है। पहले विज्ञापित 14,033 रिक्तियों के बजाय, आरआरबी अब केवल 13,487 पदों के लिए भर्ती करेगा।

रिक्तियों को संख्या को 546 कम कर दिया गया है। नतीजतन प्रत्येक पद के लिए रिक्तियों की संख्या भी कम हो गई है।

कनिष्ठ अभियंता के लिए 13,034 पदों की जगह, अब केवल 12844 पदों पर कनिष्ठ अभियंता के लिए भर्ती होगी

कनिष्ठ अभियंता (सूचना प्रौद्योगिकी) रिक्ति की संख्या 49 की जगह 29 हो गई है। डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट के लिए रिक्तियों की संख्या 456 से घटाकर 227 कर दी गई है, और रासायनिक और धातुकर्म सहायक रिक्तियों की संख्या 494 से घटकर 387 हो गई है। ।

जूनियर इंजीनियर और अन्य रिक्तियों का श्रेणी-वार वितरण भी बदल गया है।

आरआरबी जेई भर्ती इस वर्ष भारतीय रेलवे द्वारा घोषित प्रमुख भर्ती में से एक है। भारतीय रेलवे ने एएलपी और तकनीशियन रिक्तियों के लिए रिक्तियों की संख्या को संशोधित किया था और परिणामस्वरूप ग्रुप सी पदों के लिए रिक्तियों की संख्या में वृद्धि हुई थी।

आरआरबी जेई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जनवरी, 2019 से ऑनलाइन मोड में शुरू होगी।

इस प्रकार भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड में 2018-19 में बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खोल दिया। इससे पहले 64000 लोको पायलट एवं तकनीशियन पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया चालू है, और 64000 से ज्यादा ग्रुप डी के पदों के लिए भी प्रक्रिया चालू है। अब लगभग 14000 पदों पर इस भर्ती का आयोजन करवा रहा है।

Thursday, December 6, 2018

Murti Puja | मुर्ति पूजा | उपवास | माला फेरना | सामाजिक एवं वैज्ञानिक तथ्य

 Murti Puja | मुर्ति पूजा | उपवास| माला फेरना | सामाजिक एवं वैज्ञानिक तथ्य

मूर्ति पूजा, उपवास एवं माला फेरने संबंधित  जानकारी (सामाजिक एवं वैज्ञानिक तथ्यों सहित)

लोग मूर्ति पूजा क्यों करते हैं-

मनुष्य का चंचल मन बङा चलायमान होता है। वह इधर-उधर भटकता रहता है, मनुष्य चाह कर भी अपने चंचल मन की चंचलता को नहीं रोक पाते हैं। मन की चंचलता को स्थिर करने का एकमात्र साधन मूर्ति पूजा ही है। मूर्ति पर दृष्टि रखने से उस मूर्ति के प्रति भावना जागृत होती है, और यह भावना ही मन की चंचलता को केंद्रित करती है। मूर्ति पूजा का प्रचलन हिंदू धर्म में ही नहीं बल्कि अन्य धर्मों में भी है।
जैसे सिख धर्म के लोग गुरु ग्रंथ साहिब की पूजा करते हैं। ईसाई लोग पवित्र क्रॉस की पूजा करते हैं। मुसलमान कुरान शरीफ को मान्यता देते हैं। एकलव्य ने द्रोणाचार्य को गुरु मानकर उनकी प्रतिमा स्थापित करके बाण विद्या में निपुणता ग्रहण की थी।
इस प्रकार भावना को उभारने हेतु मूर्ति आवश्यक है।

 Murti Puja | मुर्ति पूजा | उपवास| माला फेरना | सामाजिक एवं वैज्ञानिक तथ्य
Murti Puja

 Murti Puja | मुर्ति पूजा | उपवास| माला फेरना | सामाजिक एवं वैज्ञानिक तथ्य

लोग व्रत उपवास क्यों रखते हैं-


धार्मिक व्यक्ति अपने देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए व्रत, उपवास रखते हैं। धार्मिक लोगों का विश्वास है कि देवी देवता प्रसन्न होने पर मनोवांछित फल प्रदान करते हैं।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण- 

वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार उपवास रखने से शरीर सौष्टव बनता है। अन्न की मादकता कम होती है। भोजन के बाद आलस्य आता है, कभी कभी पेट में गैस बन जाती है, कभी कभी खट्टी डकार आने लगती है। इन चीजों से छुटकारा पाने के लिए हफ्ते में एक बार व्रत रखते हैं। मोटापा कम करने के लिए भी मनुष्य उपवास ररखते है।

 लोगों के माला फेरने का कारण-

माला एक पवित्र वस्तु है। यह शुद्ध तथा पवित्र वस्तुओं द्वारा बनाई जाती है। इसमें 108 मनके होते हैं। ये 108 मनके साधक को जप की संख्या की गणना करने में सहायक होते हैं। इन 108 मनको का भी एक रहस्य है। भारतीय मुनियों ने 1 वर्ष में 27 नक्षत्र बताएं हैं, प्रत्येक नक्षत्र के चार चरण होते हैं। इस प्रकार 27×4= 108। यह संख्या पवित्र ही नहीं अत्यंत पवित्र मानी गई है।
जब करते समय साधक को होठ एवं जीभ को हिलाना पड़ता है। इससे कण्ठ की ध्वनियां प्रभावित होती है। जिसके कारण साधक को कंठमाला, गलगंड आदि रोग होने की संभावना बनी रहती है। इस प्रकार के रोगों से बचने के लिए औषधि युक्त काष्ट, तुलसी रुद्राक्ष आदि की माला गले में धारण करनी चाहिए।

विभिन्न प्रकार की मालाओं के धारण करने के लाभ

  1. कमलगट्टे की माला- शत्रु विनाश हेतु
  2. तुलसी की माला- भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु
  3. हरिद्रा की माला- विघ्न हरण के लिए
  4. सर्पहड्डी की माला- मारण एवं तामसी कार्यों के लिए
  5. जीव पुत्र की माला- संतान गोपाल का जप करने के लिए
  6. कुश-ग्रंथि की माला- पाप नाश करने के लिए
  7. व्याघ्र नख की माला- नजर एवं टोने टोटके से बचने के लिए
  8. रुद्राक्ष की माला- दीर्घायु होने के लिए जब महामृत्युंजय का                            जाप करने हेतु 

माला फेरने के लाभ-

माला फेरते समय अंगूठे और अंगुली के घर्षण से एक प्रकार की विद्युत उत्पन्न होती है, जो धमनियों द्वारा होकर सीधी हृदय चक्र को प्रभावित करती है जिससे चंचल मन स्थिर हो जाता है।
एक्यूप्रेशर द्वारा इलाज एक ऐसी विद्या है जो शरीर की विभिन्न नसों से इलाज करने की पद्धति है। विद्वानों ने मनुष्य की नसों का अध्ययन करने के बाद इस विधा का नाम एक्यूप्रेशर रखा। दोनों हाथों की हथेलियों के विभिन्न भागों को दबा-दबा कर शरीर के अन्य भागों का इलाज इस विधा के अंतर्गत किया जाता है।
मध्यमा अंगुली की नस का सीधा संबंध हृदय होता है। इसलिए माला जपते समय अंगूठे के साथ मध्यमा अंगुली का प्रयोग किया जाता है।
इस प्रकार जो भी कार्य हमारे धर्म में हमारे पूर्वज करते आए हैं ,वह वैज्ञानिक दृष्टि से भी बहुत लाभदायक है।

Wednesday, December 5, 2018

RRB ALP&TECHNICIAN | Loco Pilot | CBT2 2018

RRB(Railway requirement board) released a notification about various post of group C assistant loco pilot & technician post. according to new notification the revise result of 1st stage CBT will release by 20th December, 2018.
rrb_loco_pilot_technician

The exam for 2nd stage CBT will held on 21,22&23rd January,2019.
This is a good news for about 37lacs candidate who attend 1st stage CBT held in 10th july to 31st july,2018, and waiting for this by long time.


As your known RRB released a notification for group C post in jan. 2018 for 26502 posts and after this RRB increase it more about 64000 posts.

Saturday, December 1, 2018

देशभक्त । स्वामी भक्त । वीर दुर्गादास राठौड़

परिचय- 

            मारवाड़ के वीर दुर्गादास राठौड़ मैं देश भक्ति तथा स्वामी भक्ति कूट-कूट कर भरी हुई थी। दुर्गा दास का जन्म 1638 ईस्वी में हुआ था उनके पिता आसकरण दुनेरा के जागीरदार थे। पत्नी से नाराजगी के कारण आसकरण ने दुर्गादास व पत्नी को अकेला छोड़ दिया। दुर्गादास अपनी मां के साथ लूणा के गांव में रहने लगे। शिवाजी की मां की तरह दुर्गादास की मां ने भी उनमें मारवाड़ के प्रति देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भर दी।

अजीत सिंह की रक्षा-

  • 1678 ईस्वी में जमरूद में जोधपुर के महाराजा जसवंत सिंह की मृत्यु हो गई। 19 फरवरी 1679 को जसवंत सिंह की दो विधवा रानियों ने दो पुत्रों को जन्म दिया- अजीत सिंह एवं दलथम्मन। शीघ्र ही दल थम्मन की मृत्यु हो गई औरंगजेब मारवाड़ के उत्तराधिकार के प्रश्न पर हस्तक्षेप करके वहां पर इंद्र सिंह को अपना कठपुतली शासक बनाना चाहता था। उसने जोधपुर पर अधिकार कर लिया और चाटुकार इंद्र सिंह को जोधपुर दे दिया औरंगजेब के आदेश से जसवंत सिंह की दोनों रानियों तथा अजीत सिंह को दिल्ली लाया गया। राठौङ सरदारों ने औरंगजेब से प्रार्थना की की अजीत सिंह को मारवाड़ का शासक घोषित किया जाए परंतु औरंगजेब ने यह कहा कि यदि अजीत सिंह इस्लाम धर्म ग्रहण कर ले, तो उसे जोधपुर का शासक बनाया जा सकता है। परंतु राठौङ सरदारों ने इस अपमानजनक शर्त को मानने से इनकार कर दिया। औरंगजेब ने बालक अजीत सिंह तथा रानियों को दिल्ली में ही रखने का आदेश दिया। राठौङ सरदारों को औरंगजेब की नियत में खोट दिखाई दे रही थी वे चाहते थे कि अजीत सिंह राज परिवार सहित जोधपुर पहुंचे जाए।
  • वीर दुर्गादास की योजना अनुसार सरदारों ने संकल्प किया कि अपने प्राणों की आहुति देकर भी वे राठौड़ राज परिवार को सकुशल मारवाड़ पहुंचाएंगे। योजना अनुसार वीर दुर्गादास अपने सहयोगी राठौर सरदारों के साथ रूप सिंह की हवेली से बड़ी चालाकी से अजीत सिंह को लेकर मारवाड़ की ओर निकल गए। औरंगजेब ने दुर्गादास का पीछा करने के लिए एक सैनिक टुकड़ी भेजी। राठौड़ रणछोड़ दास ने इस मुगल सैनिक टुकड़ी से संघर्ष किया और अपने सहयोगीयों के साथ मारा गया। तब तक दुर्गादास काफी आगे निकल गए दुर्गादास ने शाही दल को रोके रखा जब तक राजपरिवार आगे बढ़ चुका था। संध्या समय होते होते शत्रुओं से बचकर दुर्गादास अजीत सिंह से जा मिला शाही सेना दिल्ली लौट गई। इस प्रकार दुर्गादास राठौड़ की सूझबूझ एवं राठौड़ सरदारों के बलिदान के बल पर अजीत सिंह सुरक्षित जोधपुर पहुंच गया

मारवाड़ मुगल संघर्ष में दुर्गादास राठौर की भूमिका-    

  • मारवाङमुगल संघर्ष में भी दुर्गादास राठौड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्गादास ने अपनी कूटनीति के माध्यम से तथा मेवाड़ के सहयोग से औरंगजेब के पुत्र अकबर को बादशाह बनाने का प्रलोभन देकर अपनी और कर लिया। अकबर ने मारवाड़ के नाडोल नगर में स्वयं को बादशाह घोषित कर दिया। परंतु औरंगजेब  ने अपनी कूटनीतिक योग्यता से अकबर के विद्रोह को दबा दिया। फिर भी राठौड़ों ने मुगलों के विरुद्ध अपना संघर्ष जारी रखा।
  •  1707 में औरंगजेब की मृत्यु हो गई इस स्थिति का लाभ उठाकर अजीत सिंह ने मारवाड़ पर आक्रमण कर जोधपुर पर अधिकार कर लिया। इस प्रकार दुर्गादास ने स्वामि-भक्ति तथा सैनिक योग्यता के बल पर अजीत सिंह को मारवाड़ का शासक बना दिया।


 दुर्गा दास की धार्मिक सहिष्णुता-

  • दुर्गादास राठौड़ ने अकबर के पुत्र बुलंद अख्तर तथा पुत्री सफमुतिन्निसा को अपने पास रख कर धार्मिक सहिष्णुता का परिचय दिया। उनके लिए मुस्लिम शिक्षा दीक्षा की व्यवस्था की ओर ससम्मान उन्हें औरंगजेब के पास पहुंचाया।

अजीत सिंह और दुर्गादास में मतभेद-

  •  मारवाड़ में अजीत सिंह से भी अधिक सम्मान दुर्गादास राठौड़ का था। सरदारों की परिषद भी अजीत सिंह से अधिक दुर्गादास की सलाह का आदर करती थी। इससे अजीत सिंह दुर्गादास से ईर्ष्या करने लगा और वह दुर्गादास से नाराज रहने लगा। अजीत सिंह दुर्गादास की युद्ध नीति के अच्छे सुझावों का भी विरोध करने लगा। यदि अजीत सिंह दुर्गादास के सिद्धांतों पर चलता तो मारवाड़ की गौरवपूर्ण स्थिति होती।

दुर्गादास का मेवाड़ आगमन- 

  • अजीत सिंह के नाराज हो जाने पर दुर्गादास जोधपुर छोड़कर उदयपुर (मेवाड़) चला गया यहां मेवाड़ के महाराणा संग्राम सिंह ने दुर्गादास को विजयपुर की जागीर प्रदान कर दी और ₹500 प्रतिदिन देने की व्यवस्था की। दुर्गादास को रामपुर का हाकिम भी बना दिया गया। 22 नवंबर, 1718 को 80 वर्ष की आयु में उज्जैन में दुर्गा दास का देहांत हो गया।

Friday, November 30, 2018

नमस्ते और गुड मॉर्निंग कहना क्यों अनुचित है

 नमस्ते शब्द की रचना संस्कृत भाषा में नम: और ते से हुई है। नम: + ते = नमस्ते। नम: का अर्थ है झुकना और ते का अर्थ है तू।
इस प्रकार तू शब्द बहुत ही अव्यवहारिक शब्द है जो कि सम्मान को ठेस पहुंचाता है। यदि कोई अपने गुरुजन, बुजुर्ग या अपने से उम्र में बड़े व्यक्ति को नमस्ते कहता है तो क्या यह उचित लगेगा या नहीं ?

अभिवादन हेतु गुड मॉर्निंग आदि अंग्रेजी के शब्दों का प्रचलन पाश्चात्य संस्कृति में है। कितने आश्चर्य की बात है कि अभिवादन के इन शब्दों में कहीं भी ईश्वर का नाम नहीं आता है और न ही कृतज्ञता प्रकट होती है, जबकि जय श्री राम, राधे कृष्ण, सीता राम आदि शब्दों के उच्चारण मात्र से ही जीभ पवित्र हो जाती है।
यदि किसी के घर में रात को चोरी हो जाती है या कोई अप्रिय घटना घटित हो जाती है और सुबह उसके घर संवेदना प्रकट करने हेतु जाकर उससे गुड मॉर्निंग कहेंगे तो वह जल भुन कर राख हो जाएगा, क्योंकि उसकी सुबह तो अच्छी की जगह खराब हो गई है इसकी जगह यदि आप राम राम कहेंगे तो सामने वाला प्रेम पूर्वक आपका अभिवादन स्वीकार करेगा।

अभिवादन का सही ढंग-  

अपने गुरुजनों रिश्तेदारों तथा अपने से बड़ी आयु वाले व्यक्तियों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए अपनी हम उम्र के सगे संबंधी तथा मित्रों आदि से मिलने पर देवताओं के नाम का उच्चारण कर हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन करना चाहिए जैसे जय श्री राम, जय श्री कृष्णा, जय माता दी, राधे-राधे,  राधे-कृष्णा आदि

ईश्वर का अभिवादन करने का सही ढंग-

 ईश्वर का अभिवादन करने का सही ढंग है कि हम प्रतिदिन वेद पाठ, स्तोत्र पाठ श्रद्धा भक्ति से करें एवं उन्हें साष्टांग प्रणाम करें।
साष्टांग प्रणाम करने से देवी देवता के सामने नेत्र, मस्तक तथा संपूर्ण शरीर झुक जाता है तथा अहम् भावना नष्ट होकर प्रभु के चरणों में समर्पित हो जाते हैं।

जय श्री राम

Monday, November 26, 2018

जायल रो मायरो

यह बात लगभग 500 साल पहले की है, उस समय नागौर में दो चौधरी रहा करते थे नाम था गोपाल जी और धर्मा जी ।गोपाल जी जायल गांव के बासट कॉम के जाट और धर्माजी खियाला गांव के बिडियासर कॉम के जाट थे।
दोनों चौधरी दिल्ली के सुल्तानों के लिए किसानों से लगान  संग्रहण का कार्य करते थे और हर वर्ष सुल्तान के पास दिल्ली पहुंचाते थे। इस वर्ष भी दोनों चौधरी लगान की सारी रकम ऊंटों पर लादकर सुबह जल्दी जायल से दिल्ली के लिए रवाना हुए शाम होने तक दोनों जायल से लगभग 55-60 कोस दूर जयपुर के पास हरमाड़ा गांव पहुंचे दोनों बहुत थक गए थे और ऊंटों को भी आराम करवाना था इसलिए दोनों हरमाड़ा गांव की सरहद पर कुए के पास रात्रि विश्राम के लिए रुक गए।
हरमाड़ा गांव में इसके अगले दिन गुर्जर जाति की लिछमा नामक औरत की पुत्री का विवाह था लेकिन लिछमा के पीहर में उसका अपना कोई भाई बहन या परिवार वाला नहीं था इसलिए विवाह की पवित्र रस्म भात या मायरा भरने वाला कोई नहीं था। लिछमा की पुत्री के विवाह के साथ साथ उसकी देवरानी और जेठानी की पुत्रियों का भी विवाह था तो लिछमा की सास, देवरानी, जेठानी और अन्य परिवार की औरतों ने लिछमा पर तंज कसे और कहा की भात बिना कोई विवाह संपूर्ण हुआ है क्या हमारे ऐसे दुर्भाग्य है कि तेरे जैसी बहू हमारे परिवार में आई ऐसा दिन दिखाने से पहले मर क्यों नहीं गई इसी तरह सारी बातें सुनकर लिछमा के मन में मरने का ख्याल आ गया और वह पानी लाने का बहाना बनाकर कुए पर चली गई और उसी कुएं पर बैठकर जोर जोर से रोने लगी। उसी कुएं पर दोनों चौधरियों ने अपना डेरा जमा रखा था औरत के रोने की आवाज सुनकर दोनों चौधरी लिछमा के पास गए और बोले अरे बहन ऐसी कौन सी नौबत आई जो तुम इतनी रात गए कुए पर बैठकर रो रही है फिर लिछमा ने दोनों चौधरियों को अपनी पूरी कहानी सुनाई।
चौधरियों ने कहा बस इतनी सी बात और तुम जान देने चली आई आज से हम तेरे धर्म के भाई हैं तू हमारे राखी बांध और हम तेरे भात भरेंगे लिछमा थोड़ी सी विचलित हुई फिर चौधरियों ने कहा लिछमा चीर फाड़ और बांध कलाई पर कल सुबह तेरे भाई भात भरेंगे इस प्रकार चौधरियों की जबान से आश्वस्त होकर लिछमा घर चली गई।
फिर चौधरियों ने सोचा भात भरने का तो बोल दिया और पैसा कहां से लाएंगे पैसा तो सारा बादशाह का है वह भी छोटी मोटी रकम नहीं पूरी 22000 अशर्फियां और इनमें  इन में हेरफेर करना अपनी मौत को बुलावा देना है लेकिन दोनों ने लिछमा को जुबान दे दी थी उन्होंने सोचा की "जुबान देकर नट जाएं, इससे अच्छा है कि कट जाएं" भात तो भरेंगे ही बादशाह जो करेगा देखा जाएगा।
 दोनों जयपुर की ओर रवाना हो गए रात में ही बहुत सारे उपहार वस्त्र आभूषण आदि लिए और सुबह होते होते वापस हरमाड़ा गांव पहुंच गए। सुबह जब गांव वालों को पता चला कि लिछमा के धर्म के भाई आए हैं और भात भी भरेंगे तो सभी आश्चर्यचकित रह गए दोनों चौधरियों ने लिछमा को नौरंगी चुनरी उड़ाई और सभी गांव वालों को उपहार दिए और लगान की पूरी राशि का भात भर दिया इस प्रकार बहन के सम्मान की रक्षा कर दोनों भाई सारी रकम का भात भर के हाथ जोड़कर दिल्ली की ओर रवाना हो गए।
 दिल्ली जाकर बादशाह को सारी कहानी बताई बादशाह ने इस बात की सत्यता की जांच करवाई और बात सही पाई तो वह बहुत खुश हुआ और दोनों को शाबाशी दी और कहा धन्य है वह मां बाप और जमीन जिसने तुम्हें जन्म दिया बादशाह ने खुश होकर उन्हें माफ किया और हजार बीघा जमीन उपहार स्वरूप दी।
इस प्रकार दोनों चौधरी 1000 बीघा जमीन के साथ साथ हजारों वर्षों के लिए अपना नाम कमा लाए
 आज भी राजस्थान में बहने रक्षाबंधन और भात के गीतों में में उनके सम्मान में अपने भाई को उनके जैसा बनने के लिए कहती है
और यह पंक्तियां गाई जाती है
"बीरा तू बन जे जायल रो जाट
 बनजे खियाला रो चौधरी" 

Saturday, November 24, 2018

RRB ALP & TECHNICIAN result

RRB ALP result: Railway Recruitment Board (RRB) of Indian Railways is preparing  revise ALP & TECHNICIANS resultWhen the result will be ready, the same will be released on the official websites of 21 RRBs.
Hii